अयोध्या: सगे भाई को ही आवास नहीं बनवाने दे रहा भाजपा नेता, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/अयोध्या। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर अंतिम गरीब व्यक्ति को आशियाना दे रहे हैं तो दूसरी तरफ जनपद अयोध्या में उनके कार्यकर्ता ही आवास नहीं बनने दे रहे हैं। इतना ही नहीं अगर प्रशासन से शिकायत भी की जाती है तो भी कुछ होने वाला नहीं। क्योंकि वह अपना प्रभुत्व वहां भी …

तारुन/अयोध्या। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर अंतिम गरीब व्यक्ति को आशियाना दे रहे हैं तो दूसरी तरफ जनपद अयोध्या में उनके कार्यकर्ता ही आवास नहीं बनने दे रहे हैं। इतना ही नहीं अगर प्रशासन से शिकायत भी की जाती है तो भी कुछ होने वाला नहीं। क्योंकि वह अपना प्रभुत्व वहां भी बनाये रखे हैं। अब पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। मामला तारुन क्षेत्र अंतर्गत बेलगरा गांव का है।

सोहनलाल भारती पुत्र राज बहादुर भारती ने आरोप लगाया है कि शासन से उसे 2014 में पीएम आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 70 हजार रुपये मिले थे। उसने ईंट, सीमेंट, मौरंग आदि सामान खरीद कर जब अपना पुराना कच्चा घर गिराकर बनवाना शुरू किया तो उसके भाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती ने पुलिस बुलवा कर घर बनाने से रोकवा दिया।

कहते हैं घर नही बनाने दूंगा। तबसे आज तक जब भी घर बनाना चाहता हूं झगड़ा कर पुलिस बुला काम रोकवा देते हैं। इस संबंध में पीड़ित ने ब्लॉक, थाना, तहसील, मुख्य विकास अधिकारी तक से कई बार लिखित शिकायत कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कहीं से कोई मदद नही मिली। पीड़ित का कहना है कि वह 3 भाई है सबका बंटवारा हो गया है दोनों भाई अपना-अपना घर बनवा कर रह रहे हैं।

इस सम्बंध में पीड़ित की मां ने भी अपने बड़े बेटे राम मोहन भारती द्वारा किये जा रहे छोटे बेटे के उत्पीड़न की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नही है किसी से मदद भी नहीं ले पाता। इसलिए जो मेरी मदद करने आता है भाई उसे हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देता है। पीड़ित की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी लवकुश गुप्ता ने जांच कर रिपोर्ट लगा दी कि दोनों भाइयों में आपसी रंजिश है इसलिए घर नही बनने दे रहे हैं। थक कर पीड़ित ने जिलाधिकारी नितीश कुमार अयोध्या से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि जिलाधिकारी ने एसडीएम बीकापुर को जांच सौपकर शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया है।

घर न बनवाने का आ गया है नोटिस

सात साल से अपनी जमीन में घर न बनवा पा रहे पीड़ित सोहनलाल भारती को उस समय झटका लगा जब उसे नोटिस मिली। ब्लाक कर्मी मामले में उसकी मदद तो नहीं कर पाए, लेकिन अब शीघ्र आवास न बनाने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का नोटिस ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : मंगनी के बाद दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता, परिवार ने ट्विटर पर लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार