अयोध्या: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तारुन व हैदरगंज सीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक को दी कड़ी चेतवनी
अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने सीएचसी तारुन और सीएचसी हैदरगंज का निरीक्षण किया। तारुन में निरीक्षण के दौरान उन्हें सब कुछ चकाचक मिला। उपस्थित मरीजों ने बताया कि चिकित्सक और स्टॉफ का व्यवहार ठीक है दवाएं भी मिलती है।इस दौरान कुछ पैरामेडिकल स्टॉफ अनुपस्थित पाए जाने पर सीएचसी अधीक्षक को कड़ी चेतावनी …
अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने सीएचसी तारुन और सीएचसी हैदरगंज का निरीक्षण किया। तारुन में निरीक्षण के दौरान उन्हें सब कुछ चकाचक मिला। उपस्थित मरीजों ने बताया कि चिकित्सक और स्टॉफ का व्यवहार ठीक है दवाएं भी मिलती है।इस दौरान कुछ पैरामेडिकल स्टॉफ अनुपस्थित पाए जाने पर सीएचसी अधीक्षक को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो और अनुपस्थित स्टॉफ से स्पष्टीकरण लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने सीएचसी हैदरगंज का निरीक्षण किया। यहां स्टॉफ की कमी थी, जिस वजह से आम जन को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही थी। इसको देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल ही सीएचसी हैदरगंज के लिए फार्मासिस्ट सरयू लाल यादव, प्रयोगशाला सहायक राजकुमार और वार्ड ब्वॉय शिव कुमार पाल की तैनाती पूर्ण कालिक पद पर शासन द्वारा तैनाती होने तक के लिए कर दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी पर तैनात चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ को जनता को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाइक सवारों पर बाघ ने किया हमला, सीएचसी रेफर
