बहराइच: दहेज के लिये नवविवाहिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पति समेत तीन गिरफ्तार
महसी/बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के परसोहना गांव निवासी विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। जबकि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदी …
महसी/बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के परसोहना गांव निवासी विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। जबकि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम करेहना के मजरा बेहड निवासी आयशा बेगम (22) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के ग्राम परसोहना निवासी चांद बाबू पुत्र अली शेर के साथ 27 दिन पूर्व हुआ था। आयशा की मां मुन्नी देवी ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात बेटी की पीट पीट कर हत्या कर दी।
इसके बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी और थानाध्यक्ष अनूप मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मृतका आयशा की मां की तहरीर पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चाचा ने भतीजे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद परिवार संग आरोपी फरार
