गोंडा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा । शुक्रवार की देर रात गोंडा – फैजाबाद मार्ग पर खोरहंसा चौकी क्षेत्र के पाण्डेयपुरवा के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के …

गोंडा । शुक्रवार की देर रात गोंडा – फैजाबाद मार्ग पर खोरहंसा चौकी क्षेत्र के पाण्डेयपुरवा के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी खोरहंसा को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी के के सिह अपने हमराही मुख्य आरक्षी राजकिशोर के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल हुए युवक को इलाज के लिए मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय मे भर्ती करवाया, जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई |

चौकी प्रभारी खोरहंसा के के सिंह ने बताया कि मृतक युवक मोतीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपारा गांव का रहने वाला था जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। जिसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वाहन वा चालक का पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें-बिजनौर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया जाम, कहा-ट्रैक्टर चालक की हो गिरफ्तारी

संबंधित समाचार