पीलीभीत: दस लाख और कार न मिलने पर पति ने दे दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ससुराल के गेट पर थी कि पति ने तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। इसके नोटिस भी मायके भिजवा दिए। आए दिन परिवार वालों से …

अमृत विचार, पीलीभीत। दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ससुराल के गेट पर थी कि पति ने तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। इसके नोटिस भी मायके भिजवा दिए। आए दिन परिवार वालों से सुसरालिए गाली गलौज कर अभद्रता पर उतारू है। एएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के मोहल्ला डालचंद की निवासी शानिजा पुत्री शाहीन खान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 20 मई 2017 के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी खालिद खां से हुआ था। मायके वालों ने शादी में पंद्रह लाख रुपये खर्च किए थे। मगर, पति खालिद खां, सास मोहम्मद बी, देवर शादमान समेत अन्य ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।

दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग की जा रही थी। पीड़िता ने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। शादी के दे माह बाद ही मारपीट शुरू कर दी गई थी। गृहस्थी बचाने के लिए वह सब कुछ सहती रही। नवंबर 2019 में ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया।

पीड़िता ससुराल के गेट पर खड़े होकर गुहार लगा रह थी कि उसी दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके फर्जी नोटिस भी पति ने भिजवा दिए। आए दिन पीड़िता के पिता से ससुराल वाले गाली गलौज करते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मूल मंत्र को किया साकार

संबंधित समाचार