‘मिस्ट्री मैन’ के साथ लंदन में मस्ती करती दिखीं Ajay Devgn की बेटी न्यासा, तस्वीरें वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो अजय देवगन (Ajay Devgn) और मशहूर अभिनेत्री काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन स्टार किड्स के मामले में सबसे अधिक फेमस हैं। सोशल मीडिया पर न्यासा काफी एक्टिव रहती है और फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसे लेकर वह काफी चर्चा में बनी …

मुंबई। बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो अजय देवगन (Ajay Devgn) और मशहूर अभिनेत्री काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन स्टार किड्स के मामले में सबसे अधिक फेमस हैं। सोशल मीडिया पर न्यासा काफी एक्टिव रहती है और फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसे लेकर वह काफी चर्चा में बनी रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Daanish Gandhi (@daanishgandhi)

इस बीच न्यासा देवगन की लेटेस्ट फोटो सामने आ रही है। जिसमें वह एक शख्स के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। आइए जानते हैं आखिर न्यासा के साथ मौजूद यह व्यक्ति कौन हैं। दरअसल न्यासा देवगन लेटेस्ट फोटो में जिस शख्स के साथ नजर आ रही हैं। वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म मेकर दानिश गांधी हैं। दानिश गांधी ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर न्यासा देवगन की फोटो को शेयर किया है।

लंदन के शानदार मौसम का मजा लेते हुए ये दोनों आपको तस्वीर में एक पेड़ के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। न्यासा देवगन ने इस फोटो में कंफर्टेबल टी शर्ट और ट्राउजर के साथ व्हाइट स्नीकर्स को पहन रखा है जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। साथ ही न्यासा देवगन की खिलखिलाती हंसी इस फोटो की चमक को और भी बढ़ा रही हैं। तो वहीं दानिश भी ट्राउजर और टी शर्ट में कमाल दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-अजय देवगन-किच्चा सुदीप के हिंदी विवाद में Sonu Sood ने दी अपनी राय, कहा- ‘भारत में सिर्फ एक ही भाषा है’

संबंधित समाचार