इन प्रमुख देशों के रक्षा मंत्रियों ने मिलकर मिसाइल परीक्षणों पर रोक लगाने पर की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगापुर। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के रक्षा मंत्रियों ने सिंगापुर में आयोजित एशियाई सुरक्षा मंच से इतर एक-दूसरे से मुलाकात की और अपने-अपने क्षेत्र में परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों के लगातार हो रहे परीक्षणों पर रोक लगाने के विषय पर बात की। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने दक्षिण कोरिया के ली जोंग-सुप और …

सिंगापुर। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के रक्षा मंत्रियों ने सिंगापुर में आयोजित एशियाई सुरक्षा मंच से इतर एक-दूसरे से मुलाकात की और अपने-अपने क्षेत्र में परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों के लगातार हो रहे परीक्षणों पर रोक लगाने के विषय पर बात की। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने दक्षिण कोरिया के ली जोंग-सुप और जापान के किशी नोबुओ के साथ उत्तर कोरिया, ताइवान के परमाणु खतरे और पूर्वी चीन व दक्षिणी चीन सागर में चीन के संचालन पर चर्चाएं कीं।

उत्तर कोरिया के मुद्दे पर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरह से उत्तर कोरिया लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है, उसे देखते हुए अब इस बात की जरूरत महसूस होने लगी है कि सभी सहयोगी देश मिलकर अधिक पुख्ता सुरक्षा पर मिलकर काम करे। उन्होंने कहा, ”साथ में मिलकर हम परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक-मिसाइल प्रणालियों के खिलाफ अपनी विस्तारित प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना जारी रखेंगे।

हमने आने वाले समय के लिए कूटनीतिक विकल्प खुले रखे हैं और भविष्य में आक्रामकता से निपटने और उस पर काबू पाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।” ताइवान के मुद्दे पर श्री ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका एक चीन नीति पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जारी रखेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हम चीन से ताइवान की आजादी का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन दोनों पक्षाें की तरफ से किसी भी बदलाव का स्थिति का भी हम स्पष्ट रूप से विरोध करते हैं।

ये भी पढ़ें:- कानपुर हिंसा के मास्टर माइंड हयात जफर के तीन करीबियों पर चला केडीए का डंडा, तीन बिल्डिंगें की सील

संबंधित समाचार