हरदोई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्ववारा रविवार को बंशीनगर पार्क स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे रहे। उन्होंने कहा कि समाज में सुधार की इच्छा, शौर्य, ऐसे अनेक गुणों के प्रतीक रहे छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श हमें …

हरदोई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्ववारा रविवार को बंशीनगर पार्क स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे रहे।

उन्होंने कहा कि समाज में सुधार की इच्छा, शौर्य, ऐसे अनेक गुणों के प्रतीक रहे छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श हमें अपनाना चाहिए। शिवाजी महाराज का अनुकरण कर आदर्श समाज निर्मित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे जातियों में न बंटकर ,समग्र हिंदू समाज को खड़ा करना होगा ।

शिवाजी महाराज के द्वारा संपूर्ण राष्ट्र के लिये किये गये प्रयासों की परिणित उनका राज्याभिषेक रहा। इसलिये उनके राज्याभिषेक दिवस को हम शिवाजी साम्राज्य दिवस न कहकर, हिंदू साम्राज्य दिवस कहते हैं विदेशी आक्रांताओं को चुन चुन कर उन्होंने बाहर कर दिया। स्वराज्य की रक्षा के लिए एक कुशल सैन्य बल बनाए रखने पर जोर दिया और कृषि और उद्योग को बढ़ावा देकर लोगों की आर्थिक जरूरतों को पर्याप्त रूप से पूरा किया।

इस मौके पर जिला संपर्क प्रमुख के के अवस्थी , जिला व्यवस्था प्रमुख हर्ष, नगर संघ चालक मिथिलेश , नगर कार्यवाह विनय पाण्डेय , राज्यवर्धन ,राजवर्धन, रजनीश, अभिनव, अविनाश मिश्रा, वीर बहादुर सिंह, अशोक आज़ाद सहित बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हरदोई: शाखा संगम में उमड़ा स्वयंसेवकों का सैलाब, मुख्य वक्ता ने कहा- अखंड भारत का लक्ष्य होगा पूर्ण

संबंधित समाचार