सीएम योगी के मार्गदर्शन में विकास की राह पर है यूपी : ब्रजपाल
बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। पूर्व डीजीपी एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद ब्रजपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ने के साथ ही अपराध मुक्त हो रहा है। गुंडे-माफिया अपराध छोड़कर रोजगार से लग रहे हैं। कम मत प्रतिशत वाले दलित बूथों पर की बैठक, बसपा …
बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। पूर्व डीजीपी एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद ब्रजपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ने के साथ ही अपराध मुक्त हो रहा है। गुंडे-माफिया अपराध छोड़कर रोजगार से लग रहे हैं।
- कम मत प्रतिशत वाले दलित बूथों पर की बैठक, बसपा पर साधा निशाना
- बोले- बसपा ने दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया
- समाज का हित केवल भाजपा में सुरक्षित
रविवार को क्षेत्र के गांव सद्दोबेरखा में भाजपा के बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी व सांसद बृजलाल सिंह ने कहा कि बसपा का लगभग पतन हो चुका है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है। बसपा ने किसी भी गरीब को कभी टिकट नहीं दिया। इसलिए दलित समाज का बसपा से मोह भंग हो गया है। परिणामस्वरूप प्रदेश में बसपा का मात्र एक विधायक बना है।
उन्होंने कहा कि समाज का हित केवल भाजपा में सुरक्षित है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दलित वर्ग के लिए किए गए कार्य पर प्रकाश डाला। साथ ही मोदी सरकार द्वारा बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में बनाए गए पंचतीर्थ के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्य गिनाए। उन्होंने ग्रामीणों की श्मशान घाट बनवाने की मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने बताया कि भाजपा पार्टी की ओर से ऐसे दलित बूथों पर विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जहां भाजपा का मत प्रतिशत कम रहा है। ऐसे सभी बूथों के सशक्तीकरण के लिए दलित चेहरे के रूप में पूर्व डीजीपी बृजलाल सिंह को उतारा गया है। ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, धामपुर नगर पालिका चेयरमैन राजू गुप्ता, सुभाष चौहान, महामंत्री महेंद्र सैनी, संदीप शर्मा, नीरज राणा, वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
कृत्रिम अंग पाकर 32 दिव्यांगों के खिले चेहरे
नहटौर। नहटौर डिग्री कॉलेज व नारायण सेवा संस्थान द्वारा कार्यक्रम में 32 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। रविवार को विवेकानंद हॉल में नहटौर डिग्री कॉलेज व नारायण सेवा संस्थान ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान पिछले 37 वर्षों से सामाजिक हित के कार्य कर रहा है। किसी के सहारे वाहनों द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांग कृत्रिम अंग लगने के बाद अपने पैरों पर चलकर गए। इस दौरान दिव्यांगों के चेहरे खुशी दिखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान, नहटौर डिग्री कॉलेज प्रशासन व अशोक कुमार अग्रवाल का प्रयास सराहनीय है। क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान गत 37 वर्षों से निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में जुटा है। कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख मूलचंद त्यागी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धामपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा लीना सिंघल, भाजपा ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, भाजपा नेता अनिल सूद, जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
