हरदोई : सड़क हादसों में दो की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गुड़गांव से वापस लौटे मज़दूर और उसके भाई को कार ने टक्कर मार दी। जिससे मज़दूर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। तभी उसने दम तोड़ दिया । वही पिकअप के पलटने से ज़ख्मी हुए युवक की पांचवें दिन मौत …

हरदोई। गुड़गांव से वापस लौटे मज़दूर और उसके भाई को कार ने टक्कर मार दी। जिससे मज़दूर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। तभी उसने दम तोड़ दिया । वही पिकअप के पलटने से ज़ख्मी हुए युवक की पांचवें दिन मौत हो गई।

बताते है कि बघौली थाने के धतनखेड़ा निवासी सुशील कुमार गुड़गांव में मज़दूरी करता था। शुक्रवार को ही वह गुड़गांव से गांव लौटा था। सुशील का भाई सुनील कुमार बघौली चौराहे पर रहता है। सुशील शनिवार को अपने भाई सुनील से मिलने उसके घर गया हुआ था। रात होने पर सुशील और सुनील दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी बीच खजुरमई तिराहे के पास कार ने टक्कर मार दी। जिसमें सुनील तो बाल-बाल बच गया। जबकि सुशील   बुरी तरह ज़ख्मी हो गया।

उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सुशील की पत्नी संगीता के साथ उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं अरवल थाने के करनपुर निवासी 37 वर्षीय अमित कुमार 8 जून को पिकअप पर सवार हो कर मज़दूरी करने प्रयागराज जा रहा था। इसी बीच लखनऊ के पास अचानक पिकअप पलट गई।

जिससे अमित बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था। उसे लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां से शनिवार को उसे यहां मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में अमित की पत्नी खुश्बू और दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें : उन्नाव: सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार