हरदोई: स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट के पारसोला गांव के गंगा किनारे 9 करोड़ 20 लाख की लागत से बाढ़ निरोधक कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निरीक्षण किया। ताकि समय रहते कार्य पूरा कराया जा सके इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। बताते चलें बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के …

हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट के पारसोला गांव के गंगा किनारे 9 करोड़ 20 लाख की लागत से बाढ़ निरोधक कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निरीक्षण किया। ताकि समय रहते कार्य पूरा कराया जा सके इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

बताते चलें बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने राजघाट पर 9 करोड़ 20 लाख की परियोजना के माध्यम से बाढ़ निरोधक कार्य स्वीकृत कराया था‌। ताकि गंगा की धार से प्रभावित होने वाले गांवो को बचाया जा सके इसको लेकर गंगा की धार को बदलने का कार्य  तेजी से कराया जा रहा है।

सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा राजघाट के पारसोला में गंगा किनारे बनाए जा रहे बाढ़ निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। उनके द्वारा मौजूद अधिकारियों को शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बाढ़ की विभीषिका से क्षेत्र के लोगों की समस्या का निदान हो सके।

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी ,ब्लाक प्रमुख गीता वर्मा ,नमामि गंगे संयोजक अशोक सिंह, नीरज सिंह शुक्ला, प्रवीण सिंह ,गोविंद द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

पढ़ें- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया गोरखपुर का भ्रमण व निरीक्षण

संबंधित समाचार