संभल: आम के बाग में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बहजोई, अमृत विचार। रिश्तेदार की मौत में शामिल होने गए युवक का शव सोमवार की सुबह बहजोई कोतवाली क्षेत्र में मझोला मार्ग पर आम के बाग में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली संभल क्षेत्र के गांव देहली …

संभल/बहजोई, अमृत विचार। रिश्तेदार की मौत में शामिल होने गए युवक का शव सोमवार की सुबह बहजोई कोतवाली क्षेत्र में मझोला मार्ग पर आम के बाग में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कोतवाली संभल क्षेत्र के गांव देहली निवासी 37 वर्षीय शन्नु पुत्र हरज्ञानी रविवार को बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझोला में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। रिश्तेदारों के मुताबिक वह शाम को अपने घर जाने की बात कहकर यहां से चला गया । सोमवार की सुबह खेत पर काम करने गए ग्रामीणों ने थाना क्षेत्र के गांव लहरावन मझोला मार्ग के किनारे आम के बाग में नग्न अवस्था में युवक का शव पड़ा देखा।

उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। शव मिलने की खबर से लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों और परिजनों को सूचना दी। परिजनों व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। रिश्तेदारों ने थाना क्षेत्र के गांव राजा का मझोला निवासी सुरेंद्र वाल्मीकि पर घर से बुलाकर आम के बाग में हत्या करने का आरोप लगाया है।

कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि युवक अपनी रिश्तेदारी हुई में मौत में शामिल होने आया था। सोमवार को आम के बाग में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- संभल: घर लौटते समय बदमाशों ने ग्रामीण से छीने 20 हजार रुपये, पीट पीटकर की हत्या

संबंधित समाचार