अमरोहा : सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दरोगा की मौत, चार लोग घायल
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। हाईवे पर एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आती कार को टक्कर मार दी। जिसमे कार सवार दिल्ली पुलिस के दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार हेड कांस्टेबल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया …
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। हाईवे पर एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आती कार को टक्कर मार दी। जिसमे कार सवार दिल्ली पुलिस के दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार हेड कांस्टेबल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के तिलक नगर थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार किच्छा से एक युवती को बरामद करके दिल्ली लौट रहे थे। कार में नरगिस, रहीसन व सरताज भी सवार थे। जब कार स्वागत होटल के सामने फ्लाई ओवर पर पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार हेड कांस्टेबल समेत चारों लोग घायल हो गए।
घटना के बाद एकत्र आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के दौरान सिक्स लेन के कार्य के चलते फ्लाई ओवर पर ट्रैफिक वनवे चल रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों व ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। पुलिस ने दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
ये भी पढ़ें:- बहराइच: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर युवक ने कहे अपशब्द, पुलिस ने दबोचा
