रामपुर: सौतेले बेटे को जहर देकर खुद फांसी पर झूली थी मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वालानगर की न्यू कृष्णा विहार में सौतेली मां और बेटे के शव मिलने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। सौतेली मां ने पति से विवाद में पहले बेटे को जहर देकर मारा था फिर खुद फंदे पर लटकर आत्महत्या की थी। पुलिस को एक …

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वालानगर की न्यू कृष्णा विहार में सौतेली मां और बेटे के शव मिलने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। सौतेली मां ने पति से विवाद में पहले बेटे को जहर देकर मारा था फिर खुद फंदे पर लटकर आत्महत्या की थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पति से विवाद का जिक्र सिर्फ दो लाइन में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कुछ ऐसे ही आसार लग रहे हैं। वहीं पति, पूर्व पति समेत हिरासत में लिए गए चार लोगों से पूछताछ में भी ऐसी ही बातें सामने आई हैं। पुलिस अब पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की कार्रवाई करेगी।

  • सुसाइड के आधार पर पति पर भी होगी आत्महत्या को उकसाने की कार्रवाई
  • पूरे दिन पड़े रहे शव, शाम को जेठ ने का श्मशान घाट में किया दाह संस्कार

शहर कोतवाली क्षेत्र के एहरोला गांव निवासी अनिल मंडी में सब्जी का थोक विक्रेता है। अनिल की पहली शादी 2010 में मालती से हुई थी, जबकि उसने दूसरी शादी 2016 में गांव की रहने वाली सुनीता से कर ली थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू कृष्णा विहार में एक मकान खरीदकर वहीं दूसरी पत्नी सुनीता को रखता था। अनिल गांव में ही पहली पत्नी मालती के पास रहता था, एक दो दिन छोड़कर दूसरी पत्नी सुनीता से मिलने रामपुर आया करता था। पुलिस की माने तो गुरुवार को अनिल सुनीता से मिलने आया था।

वह भाई के साथ बहन के बेटी (भीतजी) की शादी में भात में जाने के लिए कह रहा था, सुनीता ने इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना, इसको लेकर दोनों में नोकझोंक भी हुई, उसके बाद भी वह चला गया था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि घर में शव पड़े सड़ रहे हैं। पुलिस ने आकर देखा, तो सुनीता का शव कमरे में फंदे पर लटका था और सौतला बेटा नौ वर्षीय शिवलेश दूसरे कमरे में मरा पड़ा था। जिस पर कोई केमिकल भी डाला गया प्रतीत हो रहा था। दोनों शव सड़ने के कगार पर थे। उसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पुलिस ने पति अनिल और पूर्व पति छत्रपाल व उसके दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत हेगिंग की आने के बाद महिला के फंदे पर लटक कर जान देने से पहले सौतेले बेटे को जहर देकर मारने की जानकारी पुलिस को हुई है। शिवलेश का विसरा डाक्टरों ने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने को प्रजर्व किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह ने बताया कि पति अनिल से विवाद में महिला ने अपने सौतेले बेटे को जहर देकर खुद फांसी पर झूल गई है। इस मामले में पति के खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुसाइड नोट के आधार पर की जाएगी। पोस्टमार्टम होने के बाद अनिल के बड़े भाई रामपाल ने दोनों के शव कब्जे में लेकर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: आजम खां की नियमित जमानत पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मांगा समय

संबंधित समाचार