हरदोई: साली की शादी में आए जीजा का शव नदी से बरामद, दो दिन पहले हो गया था ससुराल से गायब, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। साली की शादी में शामिल होने आया उसका जीजा शादी से दो दिन पहले ही अचानक गायब हो गया। उसका शव गर्रा नदी में उतराता हुआ देखा गया। सोमवार को उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की …

हरदोई। साली की शादी में शामिल होने आया उसका जीजा शादी से दो दिन पहले ही अचानक गायब हो गया। उसका शव गर्रा नदी में उतराता हुआ देखा गया। सोमवार को उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बताते है कि हरपालपुर थाने के मलौथा गांव निवासी 29 वर्षीय आदेश पुत्र तुलाराम की ससुराल पाली थाने के कहारकोला में हरीराम के यहां थी। 12 जून को उसकी साली केश कुमारी की शादी थी। आदेश 7 जून को पत्नी सन्तोषी व दोनों बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए कहारकोला गया हुआ था। 10 जून को वह अचानक गायब हो गया। उसकी इधर-उधर काफी तलाश की गई। जिस दिन केश कुमारी की शादी शादी थी, उसी दिन रविवार की देर शाम पाली थाने के बाबरपुर गांव के पास गर्रा नदी में शव उतराता हुआ देखा गया।

शव देखे जाने से वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। इसके बाद सोमवार को आदेश के भाई अभिषेक ने मर्चरी में रखे गए शव की शिनाख्त अपने भाई आदेश के रूप में की। साली की शादी में आए जीजा का शव पाए जाने से शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया। शहनाई की जगह कोहराम बरपा हो गया। एसएचओ पाली सुनील दत्त कौल का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मरने के बाद बताया गया ‘पागल था आदेश

आदेश बिल्कुल सही था। वह जब ससुराल पहुंचा, तो उसने सभी से मुलाकात की और साली की शादी की तैयारियों के बारे में राय-मशविरा भी किया। ऐसा कहारकोला के लोगों का कहना है। लेकिन जब उसकी मौत हो गई तो कोई गैर नहीं, बल्कि उसे अपने मानसिक तौर पर बीमार बताते हुए बोले कि आदेश ने नदी में कूद कर आत्महत्या की।

इससे पहले वह इसी तरह का कदम उठा भी चुका था। इस तरह की बातें करते हुए आदेश की मौत की वजह को छिपाया जा रहा है। इस तरह के कयास लगाने वालों का कहना है कि आदेश की मौत की ज़रूर कोई ऐसी वजह हो सकती है। जो कुछ लोगों के लिए दिक्कत तलब हो सकती है। फिलहाल पुलिस की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: विंध्याचल में गंगा स्नान करते समय तीन चचेरे भाइयों की डूबने से मौत

संबंधित समाचार