बरेली: करीब 10 सालों से स्वास्थ्य विभाग के 13 डाक्टर ड्यूटी से लापता
अमृत विचार, बरेली। जिले में डाक्टरों की भारी कमी है, इस वजह से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि जिले के सरकारी अस्पतालों से 13 चिकित्सक लंबे समय से गायब हैं। इनमें से कुछ पांच – छह साल से लापता हैं। हाल ही में …
अमृत विचार, बरेली। जिले में डाक्टरों की भारी कमी है, इस वजह से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि जिले के सरकारी अस्पतालों से 13 चिकित्सक लंबे समय से गायब हैं। इनमें से कुछ पांच – छह साल से लापता हैं। हाल ही में शासन ने अस्पतालों में तैनाती की रिपोर्ट मांगी तो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक को रिपोर्ट भेज दी गई। इनमें से पांच डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा के लिए शासन से पत्र भी जारी हो चुका है। जिसे डाक्टरों के यहां से जारी पते पर भेजा जा चुका है। हाल में ही अन्य डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक को पत्र भेजा गया है।
तीन माह से ज्यादा अनधिकृत गैरहाजिरी पर होती है कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जो 13 डॉक्टर लंबे समय से गैर हाजिर हैं, उनमें 2015 से लेकर पिछले साल के कई डॉक्टर हैं। इनमें से आखिरी डाक्टर भी सितंबर 2021 से नहीं पहुंचे। इन्हें भी गायब हुए आठ महीने बीत चुके हैं। जबकि तीन महीने तक अनधिकृत अवकाश के बाद कार्रवाई की संस्तुति सीएमओ कर सकते हैं। सीएचसी भमौरा में 30 अप्रैल 2016 तक तैनात रहे डा. ओमप्रकाश ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है।
बारी-बारी से सीएचसी बहेड़ी छोड़ गए डाक्टर
जिले में सालों से जो डाक्टर गायब हैं, उनमें से तीन एक ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी से हैं। यही नहीं, तीनों जून के महीने में ही स्वास्थ्य केंद्र छोड़ गए हैं। यहां से सबसे पहले 6 जून 2015 में बिना बताए डा.आस्था तनेजा अनुपस्थित हुई थीं। इसके बाद 14 जून 2016 को डा. विवेक गौतम और तीन जून 2019 से डा. प्रमोद कुमार शर्मा बिना सूचना दिए स्वास्थ्य केंद्र से गैर हाजिर हैं।
चिकित्सक तैनाती स्थल कब से अनुपस्थित
डा.आस्था तनेजा, सीएचसी बहेड़ी, 06 जून 2015 से
डा. विवेक गौतम, सीएचसी बहेड़ी, 14 जून 2016 से
डा.विनीत कुमार मोदी, सीएचसी शीशगढ़, 29 मई 2016 से
डा.प्रवेश भटनागर, सीएचसी क्यारा, 26 दिसंबर 2015
डा.विनय कुमार, पीएचसी फतेहगंज पश्चिमी, एक अप्रैल 2017
डा.प्रमोद कुमार शर्मा, लेवल-2, सीएचसी बहेड़ी, 03 जून 2019
डा.इरफान हुसैन सिद्दिकी, लेवल-1, सीएचसी बिथरी चैनपुर, 20 जून 2019
डा.अरुण वर्मा, सीएचसी शीशगढ़, 09 अप्रैल 2020
डा.अमित कुमार दिनकर, इटौरिया अर्बन पीएचसी, फरीदपुर, 21 अगस्त 2020
डा.रूबी जायसवाल, पीएचसी भोजीपुरा, 07 अगस्त 2020
डा.ओम प्रकाश, सीएचसी भमौरा, 30 अप्रैल 2016
डा.सना शाहिद, सीएचसी फरीदपुर, 24 सितंबर 2020
डा. रघुनंदन सिंह, पीएचसी सहोड़ा, 1 अगस्त 2021
डा. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी-
तीन महीने से ज्यादा समय से अनैच्छिक अवकाश पर चल रहे डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक को रिपोर्ट भेज दी गई है। कुछ डाक्टरों को शासन से आए पत्र भी भेजे जा चुके हैं।
