कानपुर हिंसा को लेकर तैयार की जा रही पत्थरबाजों की लिस्ट, मुफ्त राशन योजना से काटा जाएगा नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बीती 3 जून को जुमे की नमाज के बाद नई सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में सरकार के सख्त आदेश के बाद पुलिस और जिला प्रशासन उपद्रवियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में खबर है कि जिला प्रशासन द्वारा कमिश्नरेट पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त टीम …

कानपुर। बीती 3 जून को जुमे की नमाज के बाद नई सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में सरकार के सख्त आदेश के बाद पुलिस और जिला प्रशासन उपद्रवियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।

इसी कड़ी में खबर है कि जिला प्रशासन द्वारा कमिश्नरेट पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त टीम बनाते हुए उपद्रवियों की एक लिस्ट तैयार की जा रही है।

इस लिस्ट को तैयार करवाने के पीछे मंशा है कि इन सभी उपद्रवियों को मिलने वाली सरकारी सेवाएं बंद की जाएंगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने नाम न जाहिर की शर्त पर बताया कि इस लिस्ट को तैयार करने के पीछे मंशा साफ है कि जितने भी उपद्रवी चिह्नित होंगे, उन सभी को सरकार द्वारा मिलने वाली मुफ्त राशन सेवा से वंचित कर दिया जाएगा।

अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल इस लिस्ट को तैयार करने में अभी कुछ समय लगेगा, क्योंकि यह लंबी प्रक्रिया है। जिसके तहत पोस्टर में दिख रहे चेहरों का मिलान करने में कुछ वक्त लग सकता है।

पढ़ें- कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर के दो सहयोगियों के मकान केडीए ने किया सील

संबंधित समाचार