AFC Asian Cup : भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, एएफसी एशियाई कप में बनाई जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम ने मंगलवार को फलस्तीन की उलानबटोर में खेले गये ग्रुप बी के मैच में फिलीपीन्स पर जीत से एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) एशियाई कप फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर लिया। इस परिणाम का मतलब है कि फलस्तीन ने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण 24 टीम के फाइनल्स के लिये …

कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम ने मंगलवार को फलस्तीन की उलानबटोर में खेले गये ग्रुप बी के मैच में फिलीपीन्स पर जीत से एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) एशियाई कप फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर लिया। इस परिणाम का मतलब है कि फलस्तीन ने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण 24 टीम के फाइनल्स के लिये सीधे क्वालीफाई कर लिया जबकि चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज होने के बावजूद फिलीपीन्स बाहर हो गया।

छह क्वालीफाईंग ग्रुप में से केवल शीर्ष पर रहने वाली टीम ही सीधे क्वालीफाई करती हैं। इसके अलावा अपने ग्रुप में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। भारत के ग्रुप डी में छह अंक हैं और वह गोल अंतर में हांगकांग से पीछे दूसरे स्थान पर है। उसने अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले ही क्वालीफाई कर लिया।

यह पहला अवसर है जबकि भारत ने लगातार दूसरी बाद एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया है। वह 2019 में ग्रुप लीग से बाहर हो गया है। भारत ने कुल मिलाकर पांचवीं बार – 1964, 1984, 2011, 2019 और अब 2023 में इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया।

चेन्नईयिन एफसी ने थॉमस ब्रैडरिक को मुख्य कोच नियुक्त किया
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दो बार की चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी ने मंगलवार को पूर्व जर्मन फुटबॉलर थॉमस ब्रैडरिक को आगामी सत्र से पहले टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया। ब्रैडरिक ने जर्मन राष्ट्रीय टीम का आठ मैचों प्रतिनिधित्व करके एक गोल किया। उन्हें जर्मनी की निचली स्तर की लीग में कोचिंग का अपार अनुभव है। वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी सैयद साबिर पाशा की जगह लेंगे जिन्हें बोजिदार बैंडोविच को बर्खास्त किये जाने के बाद अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था। टीम के आईएसएल 2021-22 सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण बैंडोविच को बीच में ही हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें : Indonesia Open : पीवी सिंधु-बी साई प्रणीत इंडोनेशिया ओपन से हुए बाहर

संबंधित समाचार