अलीगढ़: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बना ITI कॉलेज, बुलडोजर से हुआ ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में टप्पल रोड पर PWD गैस्ट हाउस के सामने खैर इण्टर कालेज द्वारा संचालित ITI कालेज सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। बतादें कि मंगलवार की सुबह नगर पालिका टीम के साथ राज्स्व टीम आधा दर्जन बुलडोजर लेकर पहुंच गए। जिसके बाद बुलडोजर से प्रबंधन में हडकंप मच …

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में टप्पल रोड पर PWD गैस्ट हाउस के सामने खैर इण्टर कालेज द्वारा संचालित ITI कालेज सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। बतादें कि मंगलवार की सुबह नगर पालिका टीम के साथ राज्स्व टीम आधा दर्जन बुलडोजर लेकर पहुंच गए। जिसके बाद बुलडोजर से प्रबंधन में हडकंप मच गया।

बतादें कि अवैध निर्माण पर बुलडोजर देखने के लिए आसपास सैंकडों लोगों की भीड जुट गई। इंटर कालेज के प्रबंधक शीतल गंगल ने एक माह पहले तहसीलदार हीरालाल सैनी को आइटीआइ कालेज की चाबी सौंप दी थी। तहसीलदार ने कालेज की जमीन को पालिका की सुपुर्दगी में दे दिया था। पालिका कर्मचारियों ने नए ताले लगाकर सभी कमरों व मुख्य गेट बंदकर दिए थे।

आपको बतादें कि 32बीघा सरकारी जमीन जो खैर इंटर कालेज का कब्जा था। जिसकी कीमत पचास करोड रुपये है। जहां की जमीन पांच बीघा में आइटीआइ बनी हुई थी, जिसको लेकर मंगलवार की सुबह बुलडोजर से ध्वस्त कर कब्जा मुक्त करा दिया है। नगर पालिका के चेयरमैन संजीव अग्रवाल बिंटू ने बताया कि एसडीएम संजय मिश्रा के आदेश पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ITI कालेज को नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर कब्जा मुक्त करा दिया है।

पढ़ें-प्रयागराज हिंसा : घर पर चला बुलडोजर तो हाई कोर्ट पहुंचा जावेद पंप, एसएसपी बोले- मास्टरमाइंड के घर पर मिले हथियार

संबंधित समाचार