अमेरिकी राजदूत ने पाकिस्तान से जताई उम्मीद, कहा- आतंकवादी समूहों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। अमेरिका को उम्मीद है कि पाकिस्तान सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ निरंतर और कड़ी कार्रवाई करेगा। पाकिस्तान में अमेरिका के नये राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने यह बात कही। ब्लोम ने कहा कि अमेरिका दुनियाभर के भागीदारों, सहयोगियों और प्रमुख देशों को आतंकवाद से निपटने के लिए चलाये जाने वाले अभियानों में शामिल करना जारी …

इस्लामाबाद। अमेरिका को उम्मीद है कि पाकिस्तान सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ निरंतर और कड़ी कार्रवाई करेगा। पाकिस्तान में अमेरिका के नये राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने यह बात कही। ब्लोम ने कहा कि अमेरिका दुनियाभर के भागीदारों, सहयोगियों और प्रमुख देशों को आतंकवाद से निपटने के लिए चलाये जाने वाले अभियानों में शामिल करना जारी रखेगा।

अमेरिकी मिशन की कमान संभालने के लिए पिछले महीने के अंत में राजदूत ब्लोम पाकिस्तान पहुंचे थे। ब्लोम ने सोमवार को ‘डॉन’ अखबार को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि आतंकवाद विरोधी सहयोग आने वाले कुछ समय के लिए अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों की एक पहचान बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ‘‘आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के साथ एक मजबूत साझेदारी’’ रखना चाहता है और पाकिस्तान से सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ‘‘निरंतर’’कार्रवाई की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका अफगानिस्तान में या कहीं और आतंकवादी खतरों का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद से लड़ना एक वैश्विक प्रयास है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दुनियाभर के साझेदारों, सहयोगियों और प्रमुख देशों को आतंकवाद से निपटने के सर्वोत्तम तरीके पर बातचीत करना जारी रखेंगे।’’

ये भी पढ़ें:- अग्निवीर जवानों को मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री शिवराज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा