रामपुर : सपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां
मसवासी (रामपुर),अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के स्वागत में खड़े सपाइयों को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया और भीड़ एकत्र ना करने की चेतावनी दी। मंगलवार को सपा प्रत्याशी आसिम राजा और विधायक अब्दुल्ला आजम खान का शाम के समय जनसंपर्क अभियान निर्धारित था। सपा कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर स्वागत के …
मसवासी (रामपुर),अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के स्वागत में खड़े सपाइयों को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया और भीड़ एकत्र ना करने की चेतावनी दी। मंगलवार को सपा प्रत्याशी आसिम राजा और विधायक अब्दुल्ला आजम खान का शाम के समय जनसंपर्क अभियान निर्धारित था। सपा कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर स्वागत के लिए भीड़ जुटाए खड़े थे।
जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज कोमल सिंह बीएसएफ के जवानों के साथ चौराहे पर पहुंच गए। भीड़ एकत्र होने का कारण पूछा। धारा 144 लागू होने का हवाला दिया तो सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तेज कर दी। जिससे नाराज होकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठियां फटकारना शुरुकर दीं। पुलिस की लाठियां फटकार ही कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह भागकर जान बचाई।
चौकी इंचार्ज कोमल सिंह ने बताया की कानून व्यवस्था में बाधा बनने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने कस्बे में बीएसएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बीएसएफ के जवानों ने पुलिस के साथ कस्बे के काशीपुर मार्ग सदर बाजार समेत कई स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से उपचुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।इस दौरान पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक भी जब्त कर ली।
ये भी पढ़ें : रामपुर : क्रेन पर रखे काउंटर वेट गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
