अग्निपथ योजना युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर: स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना युवाओं के लिए सेना में सेवा का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से राष्ट्र व सेना को नई …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना युवाओं के लिए सेना में सेवा का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से राष्ट्र व सेना को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को नौकरी, स्व-रोजगार व अन्य माध्यमों से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती रही है।
अग्निपथ योजना के तहत अगर कोई युवा स्वयं को देश की सुरक्षा के लिए समर्पित करता है तो उसके व उसके परिवार के हित को ध्यान में रखते हुए आर्थिक पैकेज की सुविधा उपलब्ध है। अग्निपथ योजना से जो अग्निवीर सामने आएंगे वे सिर्फ देश में ही नहीं पूरे विश्व में एक मिसाल कायम करेंगे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
