बरेली: आईएमए ब्लड बैंक में टूटा तीन साल का रिकॉर्ड, 200 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसलिए इसे महादान कहा जाता है। एक यूनिट रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। मंगलवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर ऐसे कई महादानी आईएमए ब्लड बैंक में पहुंचे। सुबह 9 बजे यहां रक्तदान शिविर का आरंभ मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर …

बरेली, अमृत विचार। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसलिए इसे महादान कहा जाता है। एक यूनिट रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। मंगलवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर ऐसे कई महादानी आईएमए ब्लड बैंक में पहुंचे। सुबह 9 बजे यहां रक्तदान शिविर का आरंभ मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. आरके शर्मा और विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर डा. आईएस तोमर ने किया।

रक्तदान करने वालों को ब्लड बैंक प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। आईएमए ब्लड बैंक में कार्यरत 14 लोगों ने भी शिविर में रक्तदान किया । इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज, सचिव डॉ. एमडी छाबड़िया, सलाहकार डॉ. सतेंद्र सिंह, ब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. रवि मेहरा, डॉ. आदित्य माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

आईएमए ब्लड बैंक की निदेशक डॉ. अंजू उप्पल ने बताया तीन साल से विश्व रक्तदाता दिवस पर 100 से 120 यूनिट ब्लड डोनेशन होता रहा है, लेकिन मंगलवार को 200 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ है। जो कि सराहनीय प्रयास है। वहीं, 50 नए डोनर भी आईएमए ब्लड बैंक से जुड़े हैं।

50 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में भी रक्दान शिविर का आयोजन हुआ, जिसका आरंभ यूनिवर्सिटी की उप कुलाधिपति डॉ. लता अग्रवाल ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को पुरस्कृत कर जागरूक किया। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. फैज शमसी ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं में निखिल आनंद,

क्षितिज गंगवार, अनुष्का कांडपाल, प्रभा वर्मा, सिद्धि मोदी, वरुन, चारु सिंह, अमरीन फातिमा के साथ कॉलेज स्टाफ में आदित्य गंगवार, प्रतीक मिश्रा, मो. तौफिक, हरी मोहन, भूपेंद्र सिंह यादव, रेशमा, रीना और गुंजन अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। वहीं, मेडिकल पीजी के विद्यार्थी डॉ. मयंक अग्रवाल और नेहा पठानिया ने भी रक्तदान किया।

आईवीआरआई में चला रक्तदान अभियान
भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के मानव चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया गया । इस अवसर पर संस्थान के 28 अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित छात्रों ने आईएमए की मोबाइल वैन में रक्तदान किया।

मानव चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. नीरव कोहरवाल ने कहा कि रक्तदान कर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। यहां संस्थान के मानव चिकित्सालय के समन्वयक एवं संयुक्त निदेशक केडराड डॉ. केपी सिंह, मानव चिकित्सालय के डॉ. अनुपम गोयल, हरी राम शर्मा, श्रीमती रंजीता, कोलविन आदि कर्मी व अफसर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा पर हो कार्रवाई, साईं मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार