ललितपुर: 21 साल पुराने अपहरण के मामले में वांछित व्यापारी नेता को पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र में 21 साल पुराने अपहरण के एक मामले में वांछित व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया गया है। अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2001 में शहर के एक होटल कर्मचारी के अपहरण के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई …
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र में 21 साल पुराने अपहरण के एक मामले में वांछित व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया गया है। अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2001 में शहर के एक होटल कर्मचारी के अपहरण के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसका मामला न्यायालय पहुंचा, जहां गवाही के दौरान व्यापारी नेता नरेंद्र कड़की का नाम अपहरण के मामले में सामने आया।
न्यायालय द्वारा 16 जनवरी 2004 में धारा 319 के तहत उन्हें तलब किया गया था, यह न्यायालय के तलब आदेश के खिलाफ रिवीजन में स्टे के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए, जहां से उन्हें स्टे मिल गया था, लेकिन बीते वर्ष सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के तहत हाईकोर्ट से मिले सभी स्टे को छह माह बाद खत्म कर दिया गया, जिसके तहत नरेंद्र कड़की का स्टे भी निरस्त कर दिया गया।
इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश होने के लिए वारंट जारी किया गया, लेकिन यह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, जिस पर न्यायाधीश ने इनके विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए, लेकिन इसके बाद भी जब यह पेश नहीं हुए तो न्यायालय में बीते एक माह पूर्व कुर्की उद्घोषणा वारंट जारी कर दिया। न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई होनी थी लेकिन इससे पूर्व ही व्यापारी नेता व व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कड़ंकी ने न्यायालय में पेश होकर आत्मसमर्पण कर दिया। जिस पर न्यायालय ने इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सोशल मीडिया पर Nupur Sharma के खिलाफ टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल
