पीलीभीत: चूका स्पॉट में सुल्तान टाइगर ने भालू को उतारा मौत के घाट
पीलीभीत/ कलीनगर, अमृत विचार। वैसे तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में पर्यटक बाघ का दीदार करने के लिए आते हैं, लेकिन अधिकतर पर्यटकों को बाघ का दीदार नहीं हो पाता है। लेकिन पर्यटन सत्र के आखिर दिन पर्यटकों को चूका स्पॉट में बाघ और भालू की फाइटिंग देखने को मिली। हालांकि कई पर्यटक बाघ …
पीलीभीत/ कलीनगर, अमृत विचार। वैसे तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में पर्यटक बाघ का दीदार करने के लिए आते हैं, लेकिन अधिकतर पर्यटकों को बाघ का दीदार नहीं हो पाता है। लेकिन पर्यटन सत्र के आखिर दिन पर्यटकों को चूका स्पॉट में बाघ और भालू की फाइटिंग देखने को मिली। हालांकि कई पर्यटक बाघ और भालू के बीच फाइट देखकर सहम गए।
बाघ और भालू के बीच हुई फाइट में भालू की मौत हो गई। इधर, बाघ के हमले की सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बाघ को वहां से खदेड़ कर जंगल में पहुंचाया। चूका में बाघ की दस्तक को देखते हुए पार्किंग और आसपास के जंगल में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मेला देखने आए बरेली के युवक की गोली मारकर हत्या
