बरेली: अलग-अलग थाना क्षेत्र में मिले दो अज्ञात शव
अमृत विचार, बरेली। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस को दो अज्ञात युवकों के शव मिले हैं। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। थाना किला पुलिस का सूचना मिली किला पुल के पास नाले में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को …
अमृत विचार, बरेली। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस को दो अज्ञात युवकों के शव मिले हैं। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। थाना किला पुलिस का सूचना मिली किला पुल के पास नाले में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
बताया जा रहा है शव पांच से छह दिन पुराना होने के कारण उसके कपड़े तक गल गए थे। वहीं सुभाषनगर पुलिस को फहेतपुर गांव से ऊचा गांव जाने वाले रास्ते में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। वहां मौजूद लोगों ने बताया युवक बुधवार को ही गांव के पास देखा गया था। वहां लगे नल से नहाकर वह जमीन पर लेट गया और उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें- बरेली: मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कर करेत्तर कार्यों की समीक्षा की
