उन्नाव : सदिंग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव । अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बे में एक मकान में संदिग्ध अवस्था मे एक शख्स का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुयी, वृद्ध के नाक से खून निकलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा व परिजनों को सूचना दी है। …
उन्नाव । अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बे में एक मकान में संदिग्ध अवस्था मे एक शख्स का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुयी, वृद्ध के नाक से खून निकलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा व परिजनों को सूचना दी है।
कस्बे के नगर पंचायत रोड पर कस्बा निवासी विपिन सिंह का मकान है जहां बारह सालों से किराए पर रह रहे कृष्ण मुरारी (55)पुत्र रामबरन निवासी गांव देव पारा थाना कंदरा पुर जिला आजमगढ़ निवासी वृद्ध रह रहा था। जो हसनगंज ब्लॉक में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात था। बुधवार देर शाम दूसरा किराएदार सतीश जब मकान में पहुचा,तो उसने आवाज लगाई तो कोई नही बोला, जिसके बाद मकान मालिक को सूचना दी।
मकान मालिक की सूचना पर पहुँची पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए दरवाजे को खुलवाया । तो कृष्ण कुमार चारपाई में पड़े थे, नाक से खून निकल रहा था । चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव ने बताया कि वृद्ध की हार्डटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी मिल सकेगी। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना भेज दी गयी है। मौके पर पहुँचे हसनगंज के तकनीकी सहायक चंद्रसेन पाल ने बताया की मंगलवार को वह ब्लॉक आए थे,उसके बाद इनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
