बहराइच: ई रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। ई रिक्शा से घर दवा खाने जा रहे चालक को एआरटीओ ऑफिस के निकट मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। दरगाह थाना क्षेत्र के कल्पीपारा निवासी संतोष कुमार (35) ई रिक्शा चलाते थे। बुधवार शाम …

अमृत विचार, बहराइच। ई रिक्शा से घर दवा खाने जा रहे चालक को एआरटीओ ऑफिस के निकट मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है।

दरगाह थाना क्षेत्र के कल्पीपारा निवासी संतोष कुमार (35) ई रिक्शा चलाते थे। बुधवार शाम को वह शहर में ई रिक्शा चला रहे थे। तभी कुछ तबियत खराब हुई। इस पर दवा खाने के लिए घर कल्पीपारा जा रहे थे। रात में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के निकट ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने रिक्शा पर चालक को मृत हालत में देखा। इस पर सभी ने पुलिस को सूचना दी। राम गांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। राम गांव थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पढ़ें-रायबरेली: बाइक सवार होमगार्ड की लकड़ी लदे ट्रैक्टर से हुई टक्कर, मौत, पीआरडी जवान घायल

संबंधित समाचार