शाहजहांपुर: रोजा में गोदामों में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का वारदाना और घूटा जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/ रोजा, अमृत विचार। क्षेत्र में आधी रात घूटे व वारदाने के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बुझाने के कार्य में जुटी गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोदामों में आग लगने से करोड़ों रुपए का वारदाना जलकर राख हो …

शाहजहांपुर/ रोजा, अमृत विचार। क्षेत्र में आधी रात घूटे व वारदाने के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बुझाने के कार्य में जुटी गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोदामों में आग लगने से करोड़ों रुपए का वारदाना जलकर राख हो गया है।

सीतापुर हाईवे पर मेजवान होटल के पास विनीत महेरोत्रा के कई गोदाम है जो किराये पर उठे हुए हैं। इसमें एक गोदाम सरायकाइंया निवासी अमित गुप्ता तथा दूसरा भोलागंज निवासी सर्वेश अग्रवाल के पास है। दोनों के गोदाम आगे पीछे है। अमित के गोदाम में घोड़े का दाना घूटा भरा हुआ था जबकि सर्वेश के गोदाम में वारदाना भरा हुआ था।

गुरूवार की आधी रात अचानक घूटे के गोदाम से धुआं निकलता देख चौकीदार ने इसकी सूचना गोदाम मालिक विनीत महेरोत्रा को दी। देखते ही देखते गोदाम से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। आग ने वारदाना के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। गुरूवार की दोपहर तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू करने का प्रयास करती रही। इस अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: भंडेरी गांव में मृतक आश्रितों को सौंपे गए आर्थिक सहायता राशि के चेक

 

संबंधित समाचार