बरेली: प्रदर्शन का दिन बदला पर जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट, खुराफात करने वालों पर की जाएगी कठोर कार्रवाई
अमृत विचार, बरेली। बेशक आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रदर्शन के लिए शुक्रवार की जगह रविवार का दिन कर दिया हो, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। प्रमुख चौराहों के साथ साथ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल को तैनात किया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया …
अमृत विचार, बरेली। बेशक आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रदर्शन के लिए शुक्रवार की जगह रविवार का दिन कर दिया हो, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। प्रमुख चौराहों के साथ साथ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल को तैनात किया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि वह हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उनके पास पर्याप्त पुलिस बल है। खुफिया विभाग की टीम को अलर्ट रखा गया है। साथ ही कई खुराफातियों पर भी पुलिस की नजर है।
ड्रोन से रखी जा रही छतों पर नजर
घनी आबादी वाले इलाकों में पुलिस ड्रोन के माध्यम से छतों पर नजर बनाए हुए है। हालांकि पुलिस को कहीं पर भी कोई आपत्तिजनक जनक चीजें नहीं दिखी हैं।
