रायबरेली: ईडी की पूछताछ के विरोध में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूंछ तांछ के विरोध में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झड़प हुई है। मजबूरन रास्ते में ही कांग्रेसियों को ज्ञापन देना पड़ा है। ईडी प्रकरण में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पैदल जुलूस निकालकर डीएम …
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूंछ तांछ के विरोध में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झड़प हुई है। मजबूरन रास्ते में ही कांग्रेसियों को ज्ञापन देना पड़ा है।
ईडी प्रकरण में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पैदल जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन देना चाहते थे। इसके लिए कांग्रेस के जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एकत्र होना शुरू हो गए थे। कांग्रेसियों की योजना का पता चलते ही पूरा तिलक भवन पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अंदर कांग्रेस नेता थे, बाहर चारों ओर पुलिस बल तैनात था।
इस बीच कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता बाहर निकले और सड़क पर चलते हुए कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने बैरियर लगा दिया। जिसे तोड़कर कांग्रेसी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस से उनकी झड़प हुई। बाद में कांग्रेसी पस्त हो गए और उनको रास्ते में ही ज्ञापन देना पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने सरकार के रवैए की जमकर आलोचना की। इस मौके पर विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल आदि मौजूद थे।
