सरकारी मदद को लेकर डीएम ने कहा-‘अम्मा मैं बहराइच का जिलाधिकारी हूं’
अमृत विचार, बहराइच। जुमें पर अदा होने वाली नमाज पर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस बीच डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। उन्होंने महिला से सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा। इसके बाद बुजुर्ग को अम्मा कह कर फल खरीद कर दिया। बता दें …
अमृत विचार, बहराइच। जुमें पर अदा होने वाली नमाज पर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस बीच डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। उन्होंने महिला से सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा। इसके बाद बुजुर्ग को अम्मा कह कर फल खरीद कर दिया।
बता दें कि, जिले में जुमे की नमाज पर प्रशासन अलर्ट हो चुका था। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी के संग प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे। शहर में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी पैदल भ्रमण कर रहे थे।

फ्लैग मार्च के बीच घण्टाघर के पास तेज़ धूप में एक बुज़ुर्ग महिला को देखकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की मानवीय संवेदना जाग उठी। जिसके बाद जिलाधिकारी बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे और सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके बारे में जानकारी ली।
इस पर बुजुर्ग ने बताया कि उसे खाद्यान्न योजना तहत लाभ मिल रहा है। तब डीएम ने कहा कि ”अम्मा मैं इस जिले का जिलाधिकारी हूं”। आपको अर्हता के अनुसार अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जायेगा। इसके बाद डीएम ने फल खरीद कर बुजुर्ग महिला को दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट और कोतवाल भी मौजूद रहे।
