रामपुर : सीआरपीएफ जवान के घर से 10 लाख की चोरी, तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोर सीआरपीएफ जवान के घर को निशाना बनाकर नकदी-जेवर सहित करीब 10 लाख का माल समेट कर ले गए। जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद वहां से लौट आई। इस मामले …

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोर सीआरपीएफ जवान के घर को निशाना बनाकर नकदी-जेवर सहित करीब 10 लाख का माल समेट कर ले गए। जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के बाद वहां से लौट आई। इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी तिलक सिंह सीआरपीएफ में तैनात है। रोजाना की तरह वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर घर में घुस गए। उसके बाद चोर अलमारी ताला तोड़कर उसके अंदर रखे 15 हजार रुपये और करीब साढ़े नौ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। जब परिजन छत से नीचे आए तो अलमारी का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर आ गए।

जानकारी मिलने के ज्वालानगर चौकी में तैनात दो सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद वहां से लौट आए।पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है,लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

 

संबंधित समाचार