बदायूं: पत्नी पर चाकू से हमला करके पति ने खा लिया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उझानी/बदायूं। कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव कुआडांडा में पति ने पहले पत्नी पर चालू से हमला किया। कई बार चाकू से वार किए। पत्नी को जिला अस्पताल और वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महिला ने घर का विवाद होने पर थाने जाकर शिकायत कर दी थी। हमला करने के …

अमृत विचार, उझानी/बदायूं। कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव कुआडांडा में पति ने पहले पत्नी पर चालू से हमला किया। कई बार चाकू से वार किए। पत्नी को जिला अस्पताल और वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महिला ने घर का विवाद होने पर थाने जाकर शिकायत कर दी थी। हमला करने के बाद पति ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पति को भी भर्ती किया गया है।

गांव निवासी संजय साहू और उनकी पत्नी प्रीति (27) का घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ने पर प्रीति ने कोतवाली उझानी जाकर तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराने के बाद घर भेज दिया। भतीजे भुवनेश ने बताया कि थाने में फैसला होने पर प्रीति घर जाकर गाय का दूध निकालने लगी। तभी संजय ने चाकू से पत्नी प्रीति पर ताबड़तोड़ नौ बार वार किया। जिससे प्रीति लहूलुहान होकर मौके पर गिर गई।

भुवनेश ने बताया कि जब संजय ने चाकू से प्रीति पर हमला किया उस समय उसके पिता रामचंद्र साहू घर में मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद संजय मौके से भाग गया। भुवनेश ने फोन करके एंबुलेंस बुला ली। जिसमें घायल प्रीति को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। हालत में सुधार न होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, पति संजय साहू ने भी घर पर विशाख्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।

परिजन संजय को लेकर जिला अस्पताल गए। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें सैफई रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार संजय साहू और प्रीति के बीच आए दिन विवाद होता था। संजय पत्नी को पीटता था। परेशान होकर उसने थाने जाकर शिकायत कर दी। संजय को लगा कि थाने में जाने से उसकी बेइज्जती हो गई। उसने सबक सिखाने के लिए पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद भी जहर खा लिया। दोनों को भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: रविवार को 2 बजे से होगा मौलाना तौक़ीर रज़ा खां का प्रदर्शन, 5 बजे सौंपेंगे ज्ञापन

संबंधित समाचार