बरेली: चाचा के साथ गई युवती, अपहरण के आरोप पर पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। चाचा के साथ नुमाइश देखने भतीजी भी गई। बच्ची के परिजनों ने चाचा पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत की तो उसके परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और पथराव कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के आजमनगर की रहने वाली महिला …

अमृत विचार, बरेली। चाचा के साथ नुमाइश देखने भतीजी भी गई। बच्ची के परिजनों ने चाचा पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत की तो उसके परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और पथराव कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के आजमनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी गुरुवार की शाम अपने चाचा-चाची के साथ नुमाइश देखने गई थी, लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटी।

जब परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसका नंबर बंद आने लगा। परिजन उसकी शिकायत लेकर अपने चाचा के परिजनों के पास गए तो उन्होंने गाली गलौज करके उनपर पथराव कर दिया। इससे रात में हंगामा मचा रहा। शुक्रवार को पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की लोकेशन निकाली कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: झाड़ियों में मिले नवजात बच्चे की उपचार के दौरान मौत

संबंधित समाचार