बरेली: समाज कल्याण विभाग में केवाईसी की सुविधा शुरू
अमृत विचार, बरेली। समाज कल्याण विभाग ने 14 जून से वृद्धा अवस्था पेंशन के लिए बैंक खातों को आधार से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। खाता आधार लिंक से नहीं जुड़ने के कारण पिछले छह महीने से वृद्धों की पेंशन खाते में आनी बंद हो गई थी। केवाईसी शुरू होने से अब …
अमृत विचार, बरेली। समाज कल्याण विभाग ने 14 जून से वृद्धा अवस्था पेंशन के लिए बैंक खातों को आधार से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। खाता आधार लिंक से नहीं जुड़ने के कारण पिछले छह महीने से वृद्धों की पेंशन खाते में आनी बंद हो गई थी। केवाईसी शुरू होने से अब वरिष्ठ लोगों को खाते को आधार से लिंक कराने के लिए जनसेवा केंद्र में भटकना नहीं पड़ेगा। अब जो लोग जनसेवा केंद्र नहीं जाना चाहते और जिनके पास मोबाइल नहीं है वह समाज कल्याण विभाग में अपना केवाईसी करा सकते हैं।
इससे पहले 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वृद्धों को अपना खाता आधार से लिंक कराने के लिए जनसेवा केंद्र पर जाना पड़ता था। वहां मोबाइल पर ओटीपी नंबर आने के बाद ही पोर्टल खुलता था, तब जाकर खाता आधार से लिंक हो पाता था। कई वृद्धों के पास मोबाइल की सुविधा नहीं होने से वह अपने खाते का लिंक आधार से नहीं करा पाते थे। इसके साथ ही उन्हें और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिससे अभी तक महज 40 प्रतिशत पेंशनधारकों के खाते का आधार से लिंक हो पाया है। राज्य सरकार 60 वर्ष की आयु से गरीब वृद्धों को 400 रुपये और 80 वर्ष की आयु के वृद्धों को 500 रुपये वृद्धा पेंशन की राशि देती है।
ये भी पढ़ें- बरेली: रविवार को 2 बजे से होगा मौलाना तौक़ीर रज़ा खां का प्रदर्शन, 5 बजे सौंपेंगे ज्ञापन
