बरेली: स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख क्लीनिक बंद कर भागे संचालक
अमृत विचार, बरेली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को फरीदपुर क्षेत्र में झोलाछाप के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी की सूचना पर कई झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गए। टीम सबसे पहले फरीदपुर के टिसुआ पहुंची तो यहां सभी झोलाछाप भाग गए। इसके बाद टीम वाहनपुर कस्बा स्थित अमजद क्लीनिक पर पहुंची यहां नईम नाम …
अमृत विचार, बरेली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को फरीदपुर क्षेत्र में झोलाछाप के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी की सूचना पर कई झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गए। टीम सबसे पहले फरीदपुर के टिसुआ पहुंची तो यहां सभी झोलाछाप भाग गए। इसके बाद टीम वाहनपुर कस्बा स्थित अमजद क्लीनिक पर पहुंची यहां नईम नाम का युवक मिला जिसके पास क्लीनिक के पंजीयन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस पर टीम ने क्लीनिक को बंद कर दिया और संबंधित को नोटिस जारी कर दिया है। झोलाछाप नियंत्रण सेल के नोडल अधिकारी डा. सौरभ सिंह ने बताया कि जिले में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: झाड़ियों में मिले नवजात बच्चे की उपचार के दौरान मौत
