घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण, जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। कुछ दिन पहले सांप्रदायिक तनाव का गवाह बने जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में शनिवार को स्थिति शांतिपूर्ण रहने के मद्देनजर शहर में सुबह सात बजे से कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डोडा जिले के भद्रवाह में नौ जून को उस समय कर्फ्यू लगा दिया गया था, जब …

जम्मू। कुछ दिन पहले सांप्रदायिक तनाव का गवाह बने जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में शनिवार को स्थिति शांतिपूर्ण रहने के मद्देनजर शहर में सुबह सात बजे से कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डोडा जिले के भद्रवाह में नौ जून को उस समय कर्फ्यू लगा दिया गया था, जब पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी और उनके समर्थन में स्थानीय दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में शहर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।

अधिकारियों ने सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा करते हुए कहा कि एहतियाती तौर पर शनिवार को लगातार दसवें दिन भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और सोमवार को उनके फिर से खुलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि डोडा में ब्रॉडबैंड और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार को भी बंद रहीं तथा दिन में वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थिति की नए सिरे से समीक्षा किए जाने के बाद उनके बहाल होने की उम्मीद है। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली से लैस पुलिस वाहनों को भद्रवाह में चक्कर लगाते हुए, निवासियों को कर्फ्यू में ढील के बारे में सूचित करते हुए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके सहयोग का अनुरोध करते हुए देखा गया।

कर्फ्यू में ढील की घोषणा के साथ ही इलाके में सामान्य गतिविधियां बहाल हो गईं। दूध, ब्रेड और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। भद्रवाह में पहले 15 जून को दो घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई थी। इसके बाद 16 जून को आम लोगों को दो चरणों में पांच घंटे और 17 जून को चार घंटे के लिए छूट मिली थी। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- अग्निपथ योजना: बवाल के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, आरक्षित होगी अग्निवीरों के लिए सीटें, आयु सीमा में मिलेगी छूट

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म