अमरोहा : हाईस्कूल में नूतन और इंटर में दृष्टि ने किया जिला टॉप
अमरोहा,अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर का शनिवार को रिजल्ट घोषित हो गया है। जिले के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में दबदबा बनाया है। भारत माता इंटर कॉलेज की नूतन यादव ने हाईस्कूल में 94.50% प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि इंटर में छात्रा दृष्टि ने 89.30 प्रतिशत …
अमरोहा,अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर का शनिवार को रिजल्ट घोषित हो गया है। जिले के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में दबदबा बनाया है। भारत माता इंटर कॉलेज की नूतन यादव ने हाईस्कूल में 94.50% प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि इंटर में छात्रा दृष्टि ने 89.30 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रही। जिला टॉप करने वाली छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। छात्राओं के जिला टॉप करने पर परिजनों और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों छात्राओं का मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
यूपी बोर्ड की इंटर और हाई स्कूल की परीक्षा के लिए जिले में कक्षा-10 में 27300 छात्र-छात्राएं जबकि इंटर में 25052 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से हाई स्कूल में 23516 व इंटर में 21655 छात्र छात्राओं ने परीक्षा पास की है। जिले में हाई स्कूल में 93.03 प्रतिशत और इंटर 91.95 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है। शनिवार को दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें भारत माता इंटर कॉलेज डाइडेरा अमरोहा की छात्रा नूतन यादव ने 94.50 प्रतिशत अंकर पाकर जिला टॉप किया है।
जबकि साक्षी देवी इंटर कॉलेज के छात्र हर्षित सक्सैना और श्री नारायाण इंटर कॉलेज गजरौला के छात्र आदित्य ने 94.17 फीसद अंक पाकर जिले में दूसरा स्थाना हासिल किया है। इसके अलावा केआई डियोडी वाजिदपुर की छात्रा प्रेरणा ने 94 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वही नारायण इंटर कॉलेज गजरौला के छात्र रंजीत और आरएसएम सिख इंटर कॉलेज के छात्र दीपांशु ने 93.67 अंकर पाकर जिले में चौथे स्थान पर जगह बनाई है। इसके अतिरिक्त कॉजल सिंह, सक्षम, हंसिका अग्रवाल, अमन चौधरी, पंकज कुमार, विशाल अनंत गंर्धव, इंदु, जतिन कुमार, मानशी राठी ने हाई स्कूल की टॉप टेन की सूची में जगह बनाई है। गजरौला के श्री नारायण इंटर कॉलेज के 5 छात्र छात्राएं टॉप टेन की सूची में शामिल रहे।
दसवीं का रिजल्ट घोतिष होने के बाद इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम को देखने को लेकर छात्र छात्राओं की धड़कनें बढ़ गईं। छात्र छात्राएं मोबाइल में यूपी बोर्ड की साइट खोले बैठे तो कहीं कैफे पर छात्र छात्राएं परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। शाम चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें भी भारत माता इंटर कॉलेज डाइडेरा की छात्रा दृष्टि ने 89.30 फीसद अंक पाकर जनपद टॉप किया।
अमरोहा के एसएस ऐकडमी स्कूल के पल्लव धारीवाल व जीपीएस भजनपुरी की छात्रा अंशिका रानी ने 88.60 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि आरएसएम सिख इंटर कॉलज के छात्र दिपांशु व केएसबीआईसी घंसूरपुर हलपुरा के छात्र हिम्मी ग्रेवाल ने 88.40 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त अलग अलग स्कूलों के छात्र छवि गुर्जर, छात्र राहुल, दिशा, गौरव, श्रृष्टि सिद्धु, दिपांशु, अनुज, दिप्शीका, अर्पित व आशि ने भी टॉप टेन की सूची में नाम दर्ज किया है। टॉप टेन की सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी अलग ही झलक रही थी। परिजनों ने मिठाई खिलाकर छात्र छात्राओं को बधाई दी।
ये भी पढ़ें : UP Board Result 2022: हाईस्कूल परीक्षा में इन छात्रों ने लहराया परचम, जानें किस जिले में कौन रहा टॉपर
