बहराइच: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ दिया धरना
अमृत विचार, बहराइच। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही इसे युवाओं के लिए छलावा बताते हुए बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया। सभी ने प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी बहराइच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला …
अमृत विचार, बहराइच। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही इसे युवाओं के लिए छलावा बताते हुए बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया। सभी ने प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी बहराइच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा लाए गए अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सह प्रभारी ने कहा भारतीय सेना में चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए लायी गयी अग्निपथ योजना से देश की जनता आक्रोश में हैं। मात्र 4 वर्षों के लिए सैनिकों की भर्ती वास्तव में सैन्य भर्ती न होकर एक सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग सेंटर होकर रह जायेगी।
क्योंकि 4 साल तक सेना में रहने के बाद युवा या तो किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करेगा या फिर बेरोजगारी की मार से आत्महत्या करने को मजबूर होगा। सेना भर्ती की तैयारी के लिए बहुत से सैनिक 4 साल तैयारी करने में लगा देते हैं । उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर निजी कंपनियों को फायदा पंहुचा रही है। इस वजह से सभी देशभक्तों की भावनाओं को चोट पंहुची है।
सह प्रभारी ने कहा कि सरकार का यह तर्क भारतीय सेना और सैनिकों दोनों के साथ विश्वासघात करता है। सभी ने कहा कि इस योजना को केंद्र सरकार वापस ले नहीं आम आदमी पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी, सड़क से लेकर संसद तक नवयुवकों की लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के बाद सभी ने नगर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस दौरान दीपक श्रीवास्तव,मो सईद खान, इरफान अहमद, ओसामा खान,इस्लामुलहक,रिया लोचवानी, भोला सोनी, दानिश,आमिर, जकीउल्लाह खां , अल्ताफ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पढ़ें-बहराइच: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ दिया धरना
