उत्तराखंड के किसान नरेंद्र मेहरा का हरियाणा में सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने एक बार फिर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। हरियाणा के फरीदाबाद में आज एक भव्य समारोह में नरेंद्र सिंह मेहरा को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया। एक प्रयोगधर्मी किसान के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले नरेंद्र मेहरा ने कृषि क्षेत्र में अनेक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने एक बार फिर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। हरियाणा के फरीदाबाद में आज एक भव्य समारोह में नरेंद्र सिंह मेहरा को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया। एक प्रयोगधर्मी किसान के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले नरेंद्र मेहरा ने कृषि क्षेत्र में अनेक अभिनव प्रयोग किए हैं। गेहूं की एक नई प्रजाति नरेन्द्र 09 विकसित करने के साथ ही जैविक खेती के प्रति समर्पण के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
इसी कार्यक्रम में उनके द्वारा हल्दी के एक पौधे से 25 किलो हल्दी उत्पादित करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज किया गया। बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर अभी तक यह रिकॉर्ड किसी के नाम दर्ज नहीं है। इसी आधार पर यह रिकॉर्ड नरेंद्र मेहरा के नाम दर्ज किया गया है।
नरेंद्र मेहरा ने बताया कि विश्व स्तर पर जांच चल रही है यदि सब कुछ सही रहा तो यह विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा। इस उपलब्धि पर मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल डॉ. नरेंद्र कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट के प्रभारी डॉ विजय कुमार दोहरे, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार समेत गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई दी है।
उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह मेहरा को मानद डॉक्टरेट पुरस्कार (ऑनोरिस कौसा) प्रदान किया जाता है। उत्तराखंड राज्य के नरेंद्र सिंह मेहरा को जैविक खेती के साथ-साथ कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसे मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। – सीपी यादव, चेयरमैन, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
