इस राज्य में स्वास्थ्य विभाग में निकली इन पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के इच्छुक हैं और इस विभाग में नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन 30 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं। …

अगर आप स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के इच्छुक हैं और इस विभाग में नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन 30 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2022 से चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए तय समय सीमा के अंदर wbhealth.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1203 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा 85 अंकों और साक्षात्कार 15 अंकों का होगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 20,000 रुपये वेतन और अधिकतम 5,000 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा। उम्मीदवारों की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता 
अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीएएमएस उत्तीर्ण होना चाहिए। उनके पास पश्चिम बंगाल आयुर्वेद परिषद से पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए। उम्मीदवार पश्चिम बंगाल का निवासी होना चाहिए और बंगाली में पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट wbhealth.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज के दाईं ओर दिए गए ‘ऑनलाइन भर्ती’ पर जाएं।
  • सीएचओ पदों के लिए दिए गए ‘पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण दर्ज करें।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन करें।
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें।

ये भी पढ़ें- असिस्टेंट सर्जन के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 

 

संबंधित समाचार

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट