हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा योग दिवस : महंत गिरीश पति
अयोध्या । वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष व तीन कलश तिवारी मन्दिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल नहीं है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अयोध्या की राम की पैड़ी में सुबह 6 से 8 बजे तक योग होगा, जिसमें लगभग 5000 लोग शामिल …
अयोध्या । वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष व तीन कलश तिवारी मन्दिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल नहीं है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अयोध्या की राम की पैड़ी में सुबह 6 से 8 बजे तक योग होगा, जिसमें लगभग 5000 लोग शामिल होंगे ।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अयोध्या की राम की पैड़ी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जिसमें 5 हजार लोग शामिल होंगे । इसे लेकर शनिवार को एक तैयारी बैठक की गई । कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन संस्थाओं का सहयोग रहेगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है ।
महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि योग करने से शरीर निरोग होता है । हम सभी को चाहिए कि हर दिन एक नियत समय योग करें, ताकि हमारा शरीर व मन मस्तिक स्वस्थ और निरोगी रहें । इस मौके पर विवेक सृष्टि के निर्देशक डॉक्टर चैतन्य योगाचार्य, डॉ उपेंद्रमणि त्रिपाठी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।
यह भी पढ़ें : अयोध्या : अपर निदेशक ने नगर क्षेत्र का किया निरीक्षण, वर्षा से पहले सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश
