बरेली: जनकपुरी में घटिया निर्माण कराया तो नगर आयुक्त को भेजा वीडियो
बरेली, अमृत विचार। जनकपुरी में पार्क की चहारदीवारी के निर्माण में हेरफेर कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। काम की शुरुआत होते ही क्षेत्र के जागरूक व्यक्ति ने घटिया निर्माण की वीडियो बनाकर पार्षद पर आरोप लगाते हुए नगर विकास मंत्री, नगर आयुक्त सहित सभी उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। जनकपुरी निवासी अनंत भगवान …
बरेली, अमृत विचार। जनकपुरी में पार्क की चहारदीवारी के निर्माण में हेरफेर कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। काम की शुरुआत होते ही क्षेत्र के जागरूक व्यक्ति ने घटिया निर्माण की वीडियो बनाकर पार्षद पर आरोप लगाते हुए नगर विकास मंत्री, नगर आयुक्त सहित सभी उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
जनकपुरी निवासी अनंत भगवान एडवोकेट ने बताया कि ट्यूबवेल वाले पार्क की चहारदीवारी का काम 11.5 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। नौ इंच की दीवार के बजाय 4.5 इंच की दीवार बनाई जा रही है। पुरानी ईंट का उपयोग तो किया जा रहा है साथ ही नई अव्वल ईंटों के बजाय दोयम ईंट का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण लागत का बोर्ड कार्यस्थल पर लगाना चाहिए लेकिन वह लगाना तो दूर वर्क आर्डर भी नहीं बताया जा रहा है।
काम कराने वालों ने ही उन्हें बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि लागत का 50 फीसदी तो रिश्वत में चला जाएगा। ऐसे में गुणवत्ता कैसे सुधरेगी। कोई अवर अभियंता और सुपरवाइजर भी मौके पर नहीं आते हैं। वार्ड के पार्षद आरेन्द्र अरोरा ने बताया कि यह कार्य 7 लाख रुपये का है। बिलों का टेंडर लिया है। वर्क आर्डर में बुनियाद नहीं है। ठेका उनके बेटे ने नहीं सुनील कपूर ने लिया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: हाईस्कूल में ठेले वाले के बेटे ने जिले में पाया प्रथम स्थान
