बरेली: राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई का कांग्रेस ने किया विरोध, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राहुल गांधी से लगातार तलब कर पूछताछ समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और कांग्रेस दफ्तर को सील करने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी …

बरेली, अमृत विचार। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राहुल गांधी से लगातार तलब कर पूछताछ समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और कांग्रेस दफ्तर को सील करने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता दामोदर दास पार्क में जमा हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडे को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय ने लगातार तीसरे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित होकर तलब किया है। उन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है, लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा की पुलिस पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से मारपीट कर रही है। कांग्रेस नेता नवाब मुजाहिद हसन खां ने कहा कि हर मोर्चे पर नाकाम भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। लेकिन बिना दबाव में आए सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा की मोदी सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, महेश पंडित, बिलाल कुरेशी, योगेश जोहरी, कासिम कश्मीरी, डा. खालिद, अब्दुल रहमान, सुरेंद्र सोनकर, डा. सरबत हुसैन, राजेंद्र सागर, रईस आलम, उमेश आर्य, उजमा रहमान, मोहम्मद हसन, तारिक सज्जाद, शेखर अग्रवाल, रतन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: फेसबुक पर युवक ने की मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ टिप्पणी, जांच में जुटी पुलिस

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा