लखनऊ के शिक्षक ने नेपाल में फहराया तिरंगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का नाम लखनऊ के प्रधानाचार्य ने रोशन किया है। प्रथम अन्तरर्राष्ट्रीय टीचर्स गेम्स 2022-23 ने उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने ये स्वर्ण पदक 100 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में हासिल किया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें हर तरह से बधाई दी जा रही है। बता दें कि, प्रथम …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का नाम लखनऊ के प्रधानाचार्य ने रोशन किया है। प्रथम अन्तरर्राष्ट्रीय टीचर्स गेम्स 2022-23 ने उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने ये स्वर्ण पदक 100 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में हासिल किया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें हर तरह से बधाई दी जा रही है।
बता दें कि, प्रथम अन्तरर्राष्ट्रीय टीचर्स गेम्स 2022-23 का आयोजन 11 जून से 13 जून के बीच रंगशाला स्टेडियम पोखरा, नेपाल में किया गया था। अनिल कुमार वर्मा प्रधानाचार्य, जी.एच.एस, कुरौनी सरोजनीनगर, लखनऊ ने 100 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक एवं डिस्कस थ्रो में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। नेपाल यूथ स्पोर्स डेवलपमेंट फोरम पोखरा नेपाल के अध्यक्ष प्रदीप राउत ने मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें : अयोध्या विजन 2047 की समीक्षा बैठक आयोजित, मंडलायुक्त ने एयरपोर्ट का कार्य तेज गति से कराने के दिये निर्देश
