नीरज चोपड़ा का एक और कमाल, फिनलैंड में जीता गोल्ड मेडल, 86.69 मीटर दूर फेंका भाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। फिनलैंड में चल रहे कुओर्टाने खेलों में नीरज चोपड़ा ने शनिवार को गोल्ड मेडल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ने यहां पर रिकॉर्ड 86.69 मीटर दूर भाला फेंका और उनकी बराबरी कोई नहीं कर पाया। नीरज चोपड़ा …

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। फिनलैंड में चल रहे कुओर्टाने खेलों में नीरज चोपड़ा ने शनिवार को गोल्ड मेडल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ने यहां पर रिकॉर्ड 86.69 मीटर दूर भाला फेंका और उनकी बराबरी कोई नहीं कर पाया। नीरज चोपड़ा के इस कमाल पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी गदगद हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा का वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि नीरज को सोना मिला है, उन्होंने फिर से कर दिखाया है। क्या शानदार चैम्पियन हैं।

नीरज ने शनिवार को हुए मुकाबले में ट्रिनिडैड एंड टोबैगो के केशॉरन वाल्कॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। वाल्कॉट 86.64 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर जबकि पीटर्स 84.75 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हाल ही में पावो नुर्मी खेलों में 89.30 के थ्रो के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले नीरज ने कुओर्टाने में 89.69 मीटर थ्रो के साथ मजबूत शुरुआत की, जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए काफी रहा। दूसरे थ्रो के दौरान नीरज से फाउल हुआ और तीसरे थ्रो के दौरान उनका पैर फिसल गया। इस कारण उन्होंने थ्रो नहीं फेंका।

टोक्यो ओलंपिक के बाद यह उनकी दूसरी प्रतियोगिता थी, जहां वे एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। नीरज ने फिनलैंड के ही टुर्कु में आयोजित पावो नुर्मी गेम्स में मंगलवार को 89.30 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर था। कुओर्टानो में स्वर्णिम प्रदर्शन के बाद नीरज 30 जून को डायमंड लीग के स्टॉकहोम लेग में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें : Diamond League : फ्रेजर प्राइस ने रिकॉर्ड समय के साथ 100 मीटर दौड़ जीती

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव