अग्निपथ स्कीम: तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- क्या सरकार ने मनरेगा की तरह रोजगार देने की योजना बनाई है
बिहार। इन दिनों देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल जारी है। इस योजना से युवा काफी आक्रोशित हैं। वहीं इसका सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है, जहां सैकड़ों छात्र केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने …
बिहार। इन दिनों देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल जारी है। इस योजना से युवा काफी आक्रोशित हैं। वहीं इसका सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है, जहां सैकड़ों छात्र केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा है कि ये योजना सेना के अधिकारियों के लिए क्यों नहीं है? उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने मनरेगा की तरह रोजगार देने की योजना बनाई है? तेजस्वी ने पूछा कि क्या ये आरएसएस का छिपा हुआ एजेंडा है। बता दें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई केंद्र सरकार से कई सवाल दागे।
जिनमें उन्होंने कहा कि, सरकार बिना विचार-विमर्श के ऐसी योजना लेकर आती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की बात की, लेकिन अब नो रैंक नो पेंशन लेकर आ गई। तेजस्वी ने कहा कि, हिंसा से कुछ भी नहीं होने वाला है। लेकिन प्रधानमंत्री को युवाओं की बात सुननी चाहिए।
ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच चल रहे झगड़े को लेकर कसा तंज, कहा- जनता इसका खामियाजा भुगत रही है
