बहराइच: इंजेक्शन लगवाने का रुपया ले रहे फार्मासिस्ट, वीडियो वायरल
अमृत विचार, बहराइच। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट द्वारा इलाज के लिए रूपया लिया जा रहा है। शनिवार को इंजेक्शन लगवाने पहुंचे मरीज से रुपए लिया, इसका वीडियो वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जांच का निर्देश दिया है। अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी किस कदर मरीजों को परेशान …
अमृत विचार, बहराइच। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट द्वारा इलाज के लिए रूपया लिया जा रहा है। शनिवार को इंजेक्शन लगवाने पहुंचे मरीज से रुपए लिया, इसका वीडियो वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जांच का निर्देश दिया है।
अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी किस कदर मरीजों को परेशान कर रहे हैं। इसकी बानगी शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में देखने को मिला। एक ग्रामीण को कुत्ते ने काट लिया। जिसका इंजेक्शन लगवाने के लिए ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचा। यहां कक्ष में मौजूद फार्मासिस्ट रितेश चंद्र मिश्रा ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद मरीज से रुपए लिया।
मरीज ने रूपया निकाल कर फार्मासिस्ट के सामने ही रख दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। सरकार की ओर से निःशुल्क मिलने वाले इंजेक्शन का रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह को दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो और फोटो की जांच कराई जा रही है। इसके बाद फार्मासिस्ट के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।
पढ़ें-हरदोई: फार्मासिस्ट संवर्ग के सभी कर्मचारियों ने किया 2 घंटे का कार्य बहिष्कार
