अरुणाचल के पापुम पारे में भूस्खलन, हादसे में एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में रविवार को हुए भीषण भूस्खलन में 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पापू हिल्स पुलिस थाने के निरीक्षक ओ रोनांग ने बताया कि जिला मुख्यालय युपिया में सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक लड़के की पहचान …

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में रविवार को हुए भीषण भूस्खलन में 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पापू हिल्स पुलिस थाने के निरीक्षक ओ रोनांग ने बताया कि जिला मुख्यालय युपिया में सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक लड़के की पहचान रेज हिली के रूप में हुई है, जो उस वक्त मोटरसाइकिल पर सवार था और मलबे के नीचे दब गया। बाद में उसका शव मलबे से निकाला गया। पश्चिम सियांग जिले के केयाक सर्किल के एमजी गांव का रहने वाला हिली एक होनहार मुक्केबाज के रूप में जाना जाता था। पुलिस के मुताबिक, एक कार में यात्रा कर रहा दंपती इलाके में हुए भूस्खलन में बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ का कहर, सेना ने प्रभावित 3000 से ज्यादा लोगों को बचाया

संबंधित समाचार